लाइव न्यूज़ :

जेल से फरार सजायाफ्ता कैदी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 25, 2021 18:00 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 25 जून वाराणसी के केंद्रीय कारागार से वर्ष 2006 से फरार एक पुरस्कार घोषित सजायाफ्ता कैदी को जिले की हल्दी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार कैदी को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि हल्दी थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने आज पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के गायघाट डाक बंगला के पास से अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अनिल सिंह हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव का रहने वाला है और वह बीएसएफ में सिपाही के पद पर जम्मू-कश्मीर में तैनात था और तैनाती के दौरान ही वर्ष 1994 में उसने अपनी शाखा के विभाग प्रमुख की हत्या कर दी थी।

ताडा ने बताया कि न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और अनिल ने अपने वकील के माध्यम से इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय में अर्जी दायर कर छह माह का पैरोल मांगा था। हाईकोर्ट ने 12 अक्टूबर 2005 से 13 अप्रैल 2006 तक का पैरोल स्वीकृत किया था। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर 2005 को वाराणसी स्थित सेन्ट्रल जेल से आने के बाद वह पुनः हाजिर नहीं हुआ। सिंह को अप्रैल 2006 से ही भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक ने इसकी गिरफ्तारी पर पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है