लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म और हत्या के दोषी को मृत्युदंड व नौ लाख रुपये जुर्माने की सजा

By भाषा | Updated: March 26, 2021 22:22 IST

Open in App

आजमगढ़ (उप्र) 26 मार्च उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की पॉक्‍सों अधिनियम की एक अदालत ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व एक बच्ची एवं महिला से दुष्‍कर्म के बाद पीड़ित महिला समेत तीन लोगों की हत्‍या के मामले में दोषी ठाहराए गए व्यक्ति को फांसी की सजा सुनाने के साथ ही नौ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व इब्राहिमपुर भरौलिया गांव में दुष्कर्म के बाद महिला सहित तीन लोगों की हत्या के मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद बुधवार को विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी को फांसी व नौ लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

इस मामले में संयुक्त निदेशक, अभियोजन वेद प्रकाश शर्मा तथा मुबारकपुर थाने के पैरोकार पंकज सिंह के विशेष प्रयास से विशेष लोक अभियोजक अवधेश कुमार मिश्रा ने 14 गवाहों को अदालत में पेश किया।

दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद विशेष पॉक्सो अदालत के न्‍यायाधीश रामेंद्र कुमार ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए मृत्यदंड व नौ लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदड की धनराशि से डेढ़ लाख रुपये दुष्कर्म पीड़िता के आश्रितों को देने का आदेश भी दिया।

पॉक्‍सो अदालत के न्यायाधीश ने 66 पेज के फैसले में इस घटना को बेहद क्रूर, अमानवीय, अवर्णनीय व दुर्लभतम बताया है।

पुलिस थाना में दर्ज तहरीर के मुताबिक मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर भरौलिया निवासी नजीरुद्दीन उर्फ पौआ पुत्र अब्दुल अजीज 24 नवंबर 2020 को गांव की ही एक महिला के घर में घुसकर उक्त महिला और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसने महिला, उसके पति तथा चार माह के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

तहरीर के मुताबिक आरोपी ने दो अन्य बच्चों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

इस मामले में मृतक के भाई ने मुबारकपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी नजीरूद्दीन को गिरफ्तार किया और उसका डीएनए टेस्ट कराया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की भी मदद ली गयी।

आरोपी के घटना में शामिल होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर ही आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच