लाइव न्यूज़ :

हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

By भाषा | Updated: December 20, 2020 10:53 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र) 20 दिसंबर बाराबंकी की एक अदालत ने हत्या के एक दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उस पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश पांडेय ने शनिवार शाम बताया कि बाराबंकी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधेश्याम यादव के समक्ष सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से नौ गवाह पेश किए गए। गवाहों के बयानों एवं दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने जमुवासी निवासी सतेंद्र रावत को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास तथा 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। पांडेय ने बताया कि देवा क्षेत्र के माती ग्राम निवासी इश्तियाक ने अपना खेत ग्राम जमुवासी निवासी राधेलाल को बटाई पर दे रखा था। इश्तियाक का शव 16 मार्च 2016 की रात रास्ते में मिला था। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई इशहाक ने दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि सतेंद्र रावत का संबंध राधेलाल की पुत्री से था और इसकी जानकारी इश्तियाक को हो गई थी। इश्तियाक ने इसकी शिकायत करने की बात कही थी इसलिए सतेंद्र ने मौका पाकर उसकी हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो