लाइव न्यूज़ :

बलात्कार में मामले में दोषी को सुनाई गई 20 साल कैद की सजा

By भाषा | Updated: December 18, 2021 20:25 IST

Open in App

मथुरा, 18 दिसंबर चार साल पहले किशोरावस्था में छह वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार करने के जुर्म में 20 वर्षीय एक व्यक्ति को 20 साल कैद की सजा सुनायी गयी है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमर सिंह ने शुक्रवार को शैलेंद्र उर्फ शैलू को यह सजा सुनायी। किशोर न्याय बोर्ड ने बालिग आरोपी के रूप में उसके खिलाफ मामले की सुनवाई की सिफारिश की थी। तद्नुसार न्यायाधीश सिंह ने आरोपी के खिलाफ मामले की सुनवाई की और उसे भांदंसं एवं पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया।

विशेष अदालत के न्यायाधीश ने उसे 20 साल की कैद की सजा सुनायी क्योंकि यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण कानून की धारा तीन और चार के तहत दोषसिद्धि पर इस सजा का प्रावधान है।

किशोर अपराधी के किसी अपराध की सजा सुधार गृह में तीन साल से अधिक नहीं है, लेकिन अदालत ने किशोर न्याय बोर्ड की सिफारिश के अनुसार उसके खिलाफ बालिग आरोपी की तरह सुनवाई करते हुए यह सजा सुनायी।

मथुरा किशोर न्याय बोर्ड ने किशोर न्याय अधिनियम की धाराओं 15 (1) और 18 (3) में नवीनतम संशोधनों के अनुसार 16 वर्षीय इस लड़के पर बालिग की तरह सुनवाई करने की सिफारिश की थी। ये धाराएं बोर्ड को बलात्कार एवं हत्या जैसे गंभीर अपराध के मामलों में किशोर अपराधियों के खिलाफ वयस्क के तौर पर मुकदमा चलाने का आदेश देने की शक्ति देती हैं। चार साल पहले जब इस लड़के ने यह गुनाह किया था तब उसकी उम्र 16 साल से अधिक थी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिंह ने उसपर कुल सवा लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। न्यायाधीश ने आदेश दिया कि यदि दोषी जुर्माना नहीं भर पाता है तो सरकार अपनी तरफ से पीड़िता को सवा लाख रुपये का मुआवजा दे।

अभियोजन पक्ष के वकील सुभाष चंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि शैलू के विरूद्ध तीन मार्च, 2017 को बच्ची की मां ने शिकायत दर्ज करायी थी और आरोप लगाया था कि वह उनकी बेटी को लालच देकर एक निर्माणाधीन इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर ले गया और वहां उसने उसके साथ बलात्कार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां