लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद

By भाषा | Updated: February 21, 2021 09:40 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 21 फरवरी बांदा जिले की पॉक्सो अदालत ने शनिवार को बलात्कार के बाद 14 साल की एक किशोरी की हत्या करने के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

पॉक्सो अदालत के विशेष लोक अभियोजक (एडीजीसी) रामसुफल सिंह ने रविवार को बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायालय व पॉक्सो अदालत के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद नरैनी कस्बे के सुभाष नगर में रहने वाले कैस उर्फ कल्लू (44) को शनिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

उन्होंने बताया कि अदालत ने कल्लू को कालिंजर थाने के एक गांव में 28 अक्टूबर 2016 की शाम बलात्कार के बाद 14 साल की एक लड़की की हत्या का दोषी करार दिया था।

घटना के बारे में उन्होंने बताया कि लड़की 28 अक्टूबर 2016 को कालिंजर कस्बे की बाजार से अपने गांव वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में गैस चूल्हा की मरम्मत करने वाले कैस उर्फ कल्लू ने उसे पकड़कर पहले बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर शव कब्रिस्तान में छिपाकर फरार हो गया।

एडीजीसी ने बताया कि शव की बरामदगी के बाद लड़की के पिता ने 30 अक्टूबर को घटना की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी और पुलिस ने दो नवंबर को कल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, तभी से वह जेल में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं