लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद

By भाषा | Updated: February 21, 2021 09:47 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 21 फरवरी बांदा जिले की पॉक्सो अदालत ने बलात्कार के बाद 14 साल की एक किशोरी की हत्या करने के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

पॉक्सो अदालत के विशेष लोक अभियोजक (एडीजीसी) रामसुफल सिंह ने रविवार को बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायालय व पॉक्सो अदालत के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद नरैनी कस्बे के सुभाष नगर में रहने वाले कैस उर्फ कल्लू (44) को शनिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

उन्होंने बताया कि अदालत ने कल्लू को कालिंजर थाने के एक गांव में 28 अक्टूबर 2016 की शाम बलात्कार के बाद 14 साल की एक लड़की की हत्या का दोषी करार दिया था।

घटना के बारे में उन्होंने बताया कि लड़की 28 अक्टूबर 2016 को कालिंजर कस्बे के बाजार से अपने गांव वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में गैस चूल्हा की मरम्मत करने वाले कैस उर्फ कल्लू ने उसे पकड़कर पहले बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर शव कब्रिस्तान में छिपाकर फरार हो गया।

एडीजीसी ने बताया कि शव की बरामदगी के बाद लड़की के पिता ने 30 अक्टूबर को घटना की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी और पुलिस ने दो नवंबर को कल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, तभी से वह जेल में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?