लाइव न्यूज़ :

हरेन पंड्या हत्या मामले में दोषी, पैरोल से फरार व्यक्ति पकड़ा गया

By भाषा | Updated: February 17, 2021 00:45 IST

Open in App

अहमदाबाद, 16 फरवरी गुजरात के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने हरेन पंड्या हत्या मामले में दोषी ठहराये गए एक व्यक्ति को मंगलवार को पकड़ा है, जो उम्रकैद की सजा के दौरान मिली परोल से फरार हो गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कलीम अहमद करीमी (47) को यहां के जुहापुरा इलाके से पकड़ा गया और एक अनिवार्य कोविड-19 जांच के बाद उसे साबरमती जेल अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

एक विज्ञप्ति के अनुसार, करीमी को 2003 में गुजरात के पूर्व मंत्री हरेन पंड्या की हत्या में शामिल होने के लिए पोटा अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के साथ-साथ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत दोषी ठहराया गया था।

एटीएस की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि पिछले साल 8 अप्रैल को उसे 70 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था, लेकिन निर्धारित तारीख 18 जून को वह आत्मसमर्पण करने में लिये नहीं आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन