लाइव न्यूज़ :

किशोरी से बलात्कार के दोषी को 10 साल कैद की सजा

By भाषा | Updated: January 8, 2021 11:12 IST

Open in App

बांदा (उप्र), आठ जनवरी बांदा जिले की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने बलात्कार से एक किशोरी के गर्भवती होने के मामले में दोष सिद्ध हो जाने पर आरोपी युवक को बृहस्पतिवार को 10 साल कैद की सजा सुनाई और उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया ।

पॉक्सो अदालत के विशेष लोक अभियोजक रामसुफल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि विशेष अदालत ने बलात्कार के मामले में दोषी पाए गए गिरवां थाने के एक गांव के युवक चिरौंजीलाल लोध (24) को शुक्रवार को 10 साल कैद की सजा सुनाई है और उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की 80 फीसदी राशि पीड़िता को दिए जाने का आदेश दिया गया है।

घटना के संबंध में सिंह ने बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में 27 जनवरी 2015 को एक 16 साल की किशोरी अकेले खेत जा रही थी, तभी रास्ते में उसी गांव का युवक चिरौंजीलाल लोध उसे पकड़कर एक सूने घर में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि धमकी के डर से पीड़िता ने घटना की जानकारी तब किसी को नहीं बताई थी, लेकिन आठ माह की गर्भवती होने से घटना का खुलासा हुआ और सितंबर 2015 को थाने में मामला दर्ज करवाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया