लाइव न्यूज़ :

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मनोज बाजपेयी से बातचीत का सीधा प्रसारण किया जाएगा

By भाषा | Updated: November 1, 2021 19:52 IST

Open in App

मुंबई,एक नवंबर जाने माने अभिनेता मनोज बाजपेयी धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव(डीआईएफएफ) के दसवें संस्करण में गहन चर्चा में शामिल होंगे और इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। समारोह के आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

फिल्म समारोह चार से दस नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

महोत्सव से पूर्व एक विशेष कार्यक्रम में बाजपेयी दो नवंबर को फिल्म समीक्षक नम्रता जोशी के साथ शाम साढ़े सात बजे बातचीत करेंगे। इस चर्चा में बायपेयी अपने फिल्मी सफर से लेकर नवोदित अभिनेताओं को फिल्म जगत में टिके रहने और नाम कमाने के लिए जरूरी गुणों पर भी चर्चा करेंगे। लोग जूम ऐप मे जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

महोत्सव की निदेशक रितु सरीन ने कहा कि उनकी टीम बाजपेयी के साथ आत्मीय चर्चा का आयोजन करके ‘‘प्रसन्नता’’ महसूस कर रही है।

डीआईएफएफ 2021 के विशेष कार्यक्रम में बांग्लादेशी दृश्य कलाकार एवं फिल्मकार नईम मोहैमेन और जीबेश बागची के बीच बातचीत शामिल है।

इसके अलावा प्रसिद्ध इज़राइली वृत्तचित्र फिल्मकार एवि मोगराबी तिब्बती लेखक तेंदोर दोरजी से अपनी नई फिल्म के बारे में बात करेंगे। मोगराबी की फिल्म ‘ द फर्स्ट 54 इयर्स’’ इस वर्ष महोत्सव में रिलीज की जाएगी। इस महोत्सव में अन्य जानी-मानी हस्तियां भी हिस्सा लेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर