लाइव न्यूज़ :

हाकिम के सीआईएसएफ और भाजपा के खिलाफ कथित टिप्पणी वाले वीडियो से विवाद

By भाषा | Updated: April 20, 2021 21:37 IST

Open in App

कोलकाता,20 अप्रैल पश्चिम बंगाल के मंत्री एवं कोलकाता के पूर्व महापौर फरहाद हाकिम का कथित तौर पर एक वीडियो सार्वजनिक हुआ है जिसमें वह केन्द्रीय बलों और भाजपा के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से विवाद पैदा हो गया है।

इस वीडियो क्लिप की प्रामाणिकता की अभी पुष्टि नहीं हुई है। इस क्लिप में हाकिम कोलकाता के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में एक रोड शो के दौरान भाजपा और सीआईएसएफ के खिलाफ चुनाव समाप्त होने के बाद कार्रवाई करने की धमकी दे रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने इसे ट्विटर पर साझा किया और लिखा,‘‘ अगर ममता बनर्जी लगातार अपने कार्यकर्ताओं को केन्द्रीय अर्ध सैनिक बलों के खिलाफ हिंसा के लिए भड़का रही हैं,तो उनके लोग पीछे कैसे रहेंगे।’’

भाजपा के नेताओं के एक दल ने मुख्य चुनाव अधिकारी आरिज अफताब के कार्यालय जा कर हाकिम के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

सीईओ कार्यालय को सौंपे गए एक पत्र में भाजपा ने कहा कि हाकिम का बयान चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है और मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास है।

आफताब के कार्यालय गए दल के मुखिया स्वप्न दासगुप्ता ने संवाददाताओं से कहा,‘‘ ममता बनर्जी मंत्रिमंडल के एक वरिष्ठ मंत्री एक राजनीतिक दल और हमारी रक्षा करने वाले केन्द्रीय अर्ध सैन्य बलों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हैं। हम मुख्य चुनाव अधिकारी से अनुरोध करते हैं कि वह दिल्ली में आयोग के समक्ष यह मामला उठाएं और हाकिम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।’’

इस बीच हाकिम ने आरोप लगाया कि भाजपा उनकी छवि खराब करने के लिए फर्जी वीडियो प्रसारित कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल