लाइव न्यूज़ :

विवाद पर बोले सेवा दल प्रमुख, सावरकर की माफी और दो राष्ट्र के सिद्धांत पर आपत्ति है

By भाषा | Updated: January 3, 2020 16:32 IST

कांग्रेस के फ्रंटल संगठन के प्रमुख देसाई ने यह भी कहा कि यह पुस्तक एक साल पहले की है और इसमें ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ नामक किताब का हवाला दिया गया है, हालांकि इस पर मीडिया का ध्यान अब गया है। दूसरी तरफ, भाजपा ने सेवा दल की पुस्तक में सावरकर के बारे में किए गए दावे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि कांग्रेस तुच्छ राजनीति कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने भी सेवा दल की पुस्तक पर आपत्ति जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र और पूरे देश को सावरकर पर गर्व है।हमने ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ में जो लिखा है, उसी का हवाला दिया है।

कांग्रेस सेवा दल की एक पुस्तक में वीर सावरकर और नाथूराम गोडसे के बीच कथित संबंध को लेकर किए गए उल्लेख पर विवाद खड़ा होने के बाद संगठन के प्रमुख लालजी देसाई ने शुक्रवार को कहा कि संगठन को सावरकर के ‘माफी मांगने और दो राष्ट्र के उनके सिद्धांत’ को लेकर आपत्ति है।

कांग्रेस के फ्रंटल संगठन के प्रमुख देसाई ने यह भी कहा कि यह पुस्तक एक साल पहले की है और इसमें ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ नामक किताब का हवाला दिया गया है, हालांकि इस पर मीडिया का ध्यान अब गया है। दूसरी तरफ, भाजपा ने सेवा दल की पुस्तक में सावरकर के बारे में किए गए दावे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि कांग्रेस तुच्छ राजनीति कर रही है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना ने भी सेवा दल की पुस्तक पर आपत्ति जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र और पूरे देश को सावरकर पर गर्व है। इस पुस्तक से जुड़े विवाद के बारे में पूछे जाने पर देसाई ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ से कहा, ‘‘हमने एक साल पहले अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में यह पुस्तक निकाली थी। इस पर मीडिया का ध्यान अब गया है। हमने कोई टिप्पणी नहीं की। हमने ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ में जो लिखा है, उसी का हवाला दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सावरकर के बारे में हमारी जो राय पहले थी, वही अब भी है। उनके 11 बार माफी मांगने वाली बात पूरी दुनिया जानती है। कोई भी क्रांतिकारी गोली खाता है, लेकिन माफी नहीं मांगता है। इस बात को लेकर हमें दिक्कत है। दो राष्ट्र जो सिद्धांत दिया था, उसको लेकर भी हमें आपत्ति है।’’

दरअसल, सेवा देल ने भोपाल में अपने प्रशिक्षण शिविर में 'वीर सावरकर कितने वीर' नाम पुस्तक का वितरण किया है। इसमें डॉमिनिक लैपिएर और लैरी कॉलिन की किताब 'फ्रीडम एट मिडनाइट' का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि ‘‘सावरकर और महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के बीच समलैंगिक संबंध थे।’’

भाजपा महासचिव अनिल जैन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस तुच्छ राजनीति कर रही है और भाजपा इस स्तर पर नहीं गिरेगी। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह ने कांग्रेस सेवा दल के कार्यक्रम में सावरकर को लेकर बांटे गए साहित्य पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस मतिभ्रम के दौर से गुजर रही है। वह समझ नहीं पा रही कि किसका विरोध करें और किसका समर्थन करें।’’ उन्होंने कहा कि इस दौर में कांग्रेस के नेता उन राष्ट्र भक्तों को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे जो राष्ट्रभक्त विशेष रूप से बहुसंख्यक आबादी के हितचिंतक रहे हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशविनायक दामोदर सावरकरशिव सेनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी