लाइव न्यूज़ :

आसनसोल टीकाकरण शिविर में तृणमूल कांग्रेस की नेता के कोविड टीका देने पर विवाद

By भाषा | Updated: July 3, 2021 22:16 IST

Open in App

आसनसोल (पश्चिम बंगाल), तीन जुलाई पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्द्धमान जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की एक नेता ने टीकाकरण शिविर में शनिवार को एक महिला को कोविड-19 का टीका लगाया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

घटना कुल्टी के सीतारामपुर गांव की है। आसनसोल नगर निगम (एएमसी) की पूर्व उप महापौर तबस्सुम आरा ने एक स्वास्थ्यकर्मी से टीके वाली सिरिंज लेकर रुबिया महतो को सुई लगा दी। बाद में संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर आरा ने कहा कि उन्होंने टीकाकरण शिविर में ऐसा कुछ नहीं किया। टीके देने का वीडियो वायरल होने के बाद आरा ने कहा कि वह टीकाकरण को लेकर जागरूकता फैलाने में सहयोग दे रही थीं।

आरा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘लोगों में जागरूकता फैलाने के अलावा मेरा कोई और इरादा नहीं था। मुझे इंसुलिन देने के बारे में अच्छी जानकारी है और कोविड-19 का टीका भी काफी हद तक इसी तरह दिया जाता है।’’ राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने घटना को लेकर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। उनसे पूछा गया है कि एक गैर-चिकित्सकीय व्यक्ति को टीका देने की अनुमति कैसे दी गयी। यह एक दंडनीय अपराध है।’’

सत्तारूढ़ टीएमसी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि राज्य सरकार का अपने प्रशासकों पर कोई नियंत्रण नहीं है। आसनसोल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुप्रियो ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘एएमसी के प्रशासनिक निकाय की सदस्य और टीएमसी की नेता तबस्सुम आरा ने खुद लोगों को टीका लगाया है और सैकड़ों लोगों की जान जोखिम में डाली है.. क्या उनका राजनीतिक जुड़ाव उन्हें कड़ी सजा से बचाएगा?’’ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी इस घटना को लेकर टीएमसी पर निशाना साधा।

वहीं, राज्यसभा में टीएमसी के उपनेता सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि जिला प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, हमारे देश में बिना औपचारिक चिकित्सा शिक्षा के झोलाछाप डॉक्टरों को चिकित्सकीय जिम्मेदारी निभाने की अनुमति है और उस संदर्भ में जागरूकता पैदा करने के लिए किसी व्यक्ति द्वारा टीका लगाने को इतना अधिक तूल नहीं देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग