लाइव न्यूज़ :

‘तांडव’ वेब सीरीज से उठा विवाद इकलौता नहीं, अन्य सीरीज और फिल्मों का भी हुआ विरोध

By भाषा | Updated: January 18, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी वेब सीरीज ‘द सूटेबल ब्वॉय’ में एक मुस्लिम लड़के का हिंदू लड़की को चूमना, ‘पाताल लोक’ में एक कुत्ते का नाम, फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में पाकिस्तानी अभिनेता की भूमिका आदि पहले ही विवादों को जन्म दे चुके हैं और इनमें नया नाम ‘तांडव’ का जुड़ा है।

अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने वाली नौ एपिसोड की राजनीतिक थ्रिलर ‘तांडव’ की स्ट्रीमिंग पिछले हफ्ते शुरू हुई। इसके साथ ही यह विवाद में घिर गयी और इसके बहिष्कार की मांग उठने लगीं। लखनऊ में इसके निर्माताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, मोहम्मद जीशान अयूब और सुनील ग्रोवर के अभिनय वाली इस श्रृंखला में कॉलेज छात्र शिवा का किरदार अदा कर रहे जीशान को एक नाटक में भगवान शंकर के रूप में दिखाया गया है जिस पर विवाद खड़ा हुआ है।

करण जौहर निर्देशित ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में पाक अदाकार फवाद खान का किरदार होने की वजह से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से धमकियां मिली थीं। पार्टी ने कहा कि उरी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम नहीं करने दिया जाएगा। इस पर जौहर को माफी मांगनी पड़ी।

संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ के रिलीज से पहले करणी सेना ने इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की और रानी पद्मावती से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने का आरोप लगाया। बाद में इसका नाम ‘पद्मावती’ से बदलकर ‘पद्मावत’ कर दिया गया।

दीपिका पादुकोण अभिनीत और तेजाब हमले की शिकार एक महिला की सच्ची कहानी पर आधारित ‘छपाक’ को तब विरोध का सामना करना पड़ा जब पादुकोण ने पिछले साल फिल्म के रिलीज से पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जाकर उसके छात्रों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की। इन छात्रों पर नकाबपोश उपद्रवियों ने विश्वविद्यालय परिसर में हमला किया था।

विक्रम सेठ के उपन्यास पर आधारित ‘द सूटेबल ब्वॉय’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। इसमें एक मंदिर की पृष्ठभूमि में एक मुस्लिम लड़के के एक हिंदू लड़की को चूमने के दृश्य पर विवाद खड़ा हो गया और कई नेताओं ने भी इस पर विरोध जताया।

अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित शो ‘पाताल लोक’ पर तब विवाद सामने आया जब भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अमेजन प्राइम वीडियो पर आई इस सीरीज में उनकी अनुमति के बिना कथित तौर पर उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किये जाने पर शिकायत दर्ज कराई। इसमें एक कुत्ते के नाम पर भी आपत्तियां सामने आईं।

नेटफ्लिक्स पर 2019 में आये दीपा मेहता के शो ‘लीला’ को आर्यावर्त की खराब तस्वीर दिखाने के लिए ‘हिंदू विरोधी’ कहा गया।

इसी तरह ‘सेक्रेड गेम्स’ और ‘लिपस्टिक अंडर माई बुरका’ समेत अन्य कुछ फिल्मों और सीरीज को लेकर भी विवाद सामने आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा