लाइव न्यूज़ :

शादी में रामपाल के प्रवचन का वीडियो चलाने पर विवाद, गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 13, 2021 20:26 IST

Open in App

मंदसौर (मप्र), 13 दिसंबर मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक शादी समारोह में स्वयंभू बाबा रामपाल के प्रवचन का वीडियो चलाने पर हुए विवाद के दौरान गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी है।

यह घटना मंदसौर जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर भैसोदा मंडी के भैरव गार्डन में रविवार को हुई और इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

भानपुरा के थाना प्रभारी गोपाल सूर्यवंशी ने बताया कि रविवार को भैरव गार्डन में भानपुरा के हेमंत और कोटा की सुनीता का विवाह समारोह हो रहा था, जिसमें करीब 200 लोग थे।

उन्होंने बताया कि समारोह में एलसीडी पर रामपाल के प्रवचन चल रहे थे, जिसका विरोध करने के लिए भैसोदा मंडी के करीब 15 लोग लाठियां-डंडे लेकर आ गए।

सूर्यवंशी ने बताया कि इसी बीच, शैलेन्द्र उर्फ चंदू मीणा नामक एक व्यक्ति रिवॉल्वर लेकर आया और उसने गोली चला दी, जिससे देवीलाल मीणा (55) घायल हो गये। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार देने के बाद कोटा रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मीणा भानपुरा थाना इलाके स्थित जमोनिया ग्राम के पूर्व सरपंच थे।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है तथा उनमें से तीन व्यक्तियों--कमल पाटीदार, ललित सुथार और मंगल को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी शैलेन्द्र फरार है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?