लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र पर लिखी पुस्तक पर विवाद: कांग्रेस और भाजपा ने की प्रतिबंध लगाने की मांग

By भाषा | Updated: May 25, 2021 21:36 IST

Open in App

नांदेड़/मुंबई, 25 मई महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी और भाजपा के एक सांसद ने मंगलवार को अलग-अलग बयान देकर वरिष्ठ पत्रकार गिरीश कुबेर की नई पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुस्तक में छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे और 17वीं शताब्दी के राजा छत्रपति संभाजी तथा उनकी सौतेली मां सोयराबाई पर आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कुबेर को अपनी नई पुस्तक “रेनेसां स्टेट: द अनरिटेन स्टोरी ऑफ द मेकिंग ऑफ महाराष्ट्र’ में लिखी गई विषयवस्तु के लिए माफी मांगनी चाहिए।

पटोले ने संवाददाताओं से कहा, “कुबेर की पुस्तक में छत्रपति संभाजी राजे और उनकी सौतेली मां सोयराबाई के संबंध में आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। चरित्र हनन का यह एक और प्रयास है। पुस्तक को राज्य और पूरे देश में प्रतिबंधित कर देना चाहिए और कुबेर को माफी मांगनी चाहिए।”

कुबेर लोकसत्ता मराठी दैनिक के संपादक हैं।

नांदेड़ में भाजपा से राज्यसभा सदस्य संभाजी छत्रपति ने कहा, “ राज्य सरकार को पुस्तक को महाराष्ट्र व पूरे देश में प्रतिबंधित कर देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग