लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन को लेकर भाजपा सांसद के बयान से विवाद

By भाषा | Updated: January 20, 2021 22:07 IST

Open in App

जयपुर, 20 जनवरी कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन के संबंध में राजस्थान के दौसा से भाजपा सांसद जसकौर मीणा के बयान को राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने किसानों के आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश करार दिया है।

सांसद मीणा का बयान एक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कृषि कानूनों का विरोध करने वालों का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद कह रही हैं, ' आतंकवादी बैठे हैं और आतंकवादियों ने एके 47 रखी हुई है खालिस्तान का झंडा लगाया हुआ है।'

कांग्रेस ने इस मामले में बुधवार को सांसद पर निशाना साधा। विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा,' भाजपा तरह तरह से इस आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रही है । झूठे झूठे वीडियो डाले जा रहे हैं । झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।'

जोशी ने कहा, ' मैं तो इतना कहना चाहता हूं कि जिस दिन देश का किसान बेईमान हो गया उस दिन देश बचेगा नहीं । जो लोग देश के किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए।'

वहीं दौसा से कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीणा ने भी सांसद के इस बयान की निंदा की है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सांसद मीणा के बयान वाले वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया,' किसानों के प्रति इनकी घृणित सोच और अमर्यादित भाषा सुनिए। सत्ता के अहंकार में इतने अंधे हो गये कि इन्हें देश का अन्नदाता आतंकी दिखता है। विरोध करने वालों को आतंकवादी और खालिस्तानी बताने का संस्कार तो इन्हें संघ से ही मिला होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे