लाइव न्यूज़ :

सीतलकूची घटना के बाद टीएमसी उम्मीदवार के साथ ममता की बातचीत के ऑडियो से विवाद

By भाषा | Updated: April 16, 2021 22:02 IST

Open in App

कोलकाता, 16 अप्रैल भाजपा द्वारा शुक्रवार को एक तथाकथित ऑडियो क्लिप जारी किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीतलकूची से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार से कथित तौर पर यह कहती सुनाई देती हैं कि वह सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा चलायी गई गोली से मारे गए चार लोगों के शवों के साथ रैलियां करें।

तृणमूल कांग्रेस ने ऑडियो क्लिप को ‘‘फर्जी’’ करार दिया और कहा कि इस तरह की कभी कोई बात नहीं हुई।

पीटीआई स्वतंत्र रूप से ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता का सत्यापन नहीं कर सकी जो चुनाव के पांचवें चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर जारी की गई।

बनर्जी और सीतलकूची विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पार्थ प्रतिम राय के बीच टेलीफोन पर हुई कथित बातचीत के अंश जारी करते हुए भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया कि ममता बनर्जी अपनी पार्टी के नेताओं से शवों के साथ रैलियां करने की बात कहकर दंगे भड़काने की कोशिश कर रही हैं।

मालवीय ने कहा, ‘‘वह (बनर्जी) अपनी पार्टी के उम्मीदवार से कह रही हैं कि मामला इस तरह का बनाया जाए कि पुलिस अधीक्षक (कूचबिहार) और केंद्रीय बलों के कर्मियों-दोनों को फंसाया जा सके। क्या किसी मुख्यमंत्री से ऐसी उममीद की जाती है? वह केवल अल्पसंख्यकों के वोट हासिल करने के लिए भय का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।’’

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आरोप लगाया कि राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस तुच्छ राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोगों की मौत पर राजनीति कर रही है। उसे खुद पर शर्म आनी चाहिए।

कूचबिहार जिले के सीतलकूची मतदान केंद्र पर 10 अप्रैल को चौथे चरण के मतदान के दौरान स्थानीय लोगों के कथित हमले और राइफल छीनने की कथित कोशिश के बाद केंद्रीय बलों की गोलीबारी में चार लोग मारे गए थे।

भाजपा के सूत्रों ने कहा कि पार्टी ऑडियो क्लिप के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग जाएगी।

तथाकथित ऑडियो में बनर्जी राय से यह कहती सुनाई देती हैं कि मतदान खत्म होने तक गुस्सा शांत रखें।

वह कथित तौर पर यह कहती सुनाई देती हैं, ‘‘घबराइए मत। आप अगले दिन शवों के साथ रैली करने के इंतजाम करें और वकील से विमर्श करें तथा पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं जिससे कि न तो एसपी बच सके और न ही आईसी।’’

सीतलकूची से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार ने ऑडियो को ‘‘फर्जी’’ करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की बातचीत कभी नहीं हुई। भाजपा पांचवें दौर के मतदान से पहले लोगों को केवल गुमराह करने की कोशिश कर रही है।’’

पूर्व में, बनर्जी ने गोलीबारी को नरसंहार करार दिया था और इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की साजिश बताया था।

बंगाल में आठ चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के तहत अब तक चार दौर का मतदान हो चुका है और बाकी चरणों का मतदान 17 से 29 अप्रैल के बीच होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos