लाइव न्यूज़ :

सीतलकूची की घटना के बाद तृणमूल प्रत्याशी से ममता की बातचीत के कथित ऑडियो से विवाद

By भाषा | Updated: April 16, 2021 21:15 IST

Open in App

कोलकाता, 16 अप्रैल भाजपा द्वारा शुक्रवार को एक तथाकथित ऑडियो क्लिप जारी किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीतलकूची से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार से कथित तौर पर यह कहती सुनाई देती हैं कि वह 10 अप्रैल के दिन मतदान के दौरान सीआईएसएफ की गोली से मारे गए चार लोगों के शवों के साथ रैलियां करें।

तृणमूल कांग्रेस ने ऑडियो क्लिप को ‘‘फर्जी’’ करार दिया और कहा कि इस तरह की कभी कोई बात नहीं हुई।

पीटीआई स्वतंत्र रूप से ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता का सत्यापन नहीं कर सकी जो चुनाव के पांचवें चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर जारी की गई।

बनर्जी और सीतलकूची विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पार्थ प्रतिम राय के बीच टेलीफोन पर हुई कथित बातचीत के अंश जारी करते हुए भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया कि ममता बनर्जी अपनी पार्टी के नेताओं से शवों के साथ रैलियां करने की बात कहकर दंगे भड़काने की कोशिश कर रही हैं।

वहीं, सीतलकूची से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार ने ऑडियो क्लिप को ‘‘फर्जी’’ करार दिया और कहा कि इस तरह की बातचीत कभी नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो