लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस के विधायक की कथित टिप्पणी से विवाद खड़ा हुआ

By भाषा | Updated: December 26, 2021 22:09 IST

Open in App

कोलकाता, 26 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने रविवार को उस समय विवाद खड़ा कर दिया, जब उन्होंने कथित तौर पर एक पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी से विपक्षी दलों के एजेंट के रूप में काम करना बंद करने या स्थानांतरण के लिए तैयार रहने को कहा।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक कबीर को एक कथित वीडियो में टिप्पणी करते हुए सुना गया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।

इसमें उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए दिखाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘तार्जन (एक स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता) को ओसी (भरतपुर) ने बुलाया था। मैंने तार्जन से कहा है, ओसी या तो एजेंट (विपक्ष के) के रूप में काम करना बंद कर देगा या 48 घंटों में स्थानांतरण के लिए तैयार हो जाएगा।’’

वीडियो में कबीर ने कहा, ‘‘अगर जरूरी हुआ तो मैं थाने जाऊंगा और ओसी के सामने बैठकर उनकी मेज पर पैर रखूंगा। आप (ओसी) स्वतः ही महसूस करेंगे कि मैं किस चीज से बना हूं।’’

वीडियो की सत्यता ‘पीटीआई-भाषा’ स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं कर सका।

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो एक पुरानी रिकॉर्डिंग थी या नहीं और सत्ताधारी दल कबीर से बात करेगा ‘‘क्योंकि हम इस तरह के बयानों को स्वीकार नहीं करते हैं।’’

विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कबीर की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कई नेता इस तरह की अभद्र भाषा बोलते हैं।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘‘कबीर की टिप्पणी पुलिस के प्रति सत्ताधारी पार्टी के रवैये को दर्शाती है।’’

तृणमूल कांग्रेस के विधायक ने हालांकि इस बात से इनकार किया कि उन्होंने पुलिस अधिकारी को धमकी दी थी।

कबीर ने कहा, ‘‘मैंने उन्हें केवल चेतावनी दी थी कि वह किसी पार्टी के पक्ष में काम न करें। उन्होंने थाने के पास तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया