लाइव न्यूज़ :

बिकनी पहनी हुई महिलाओं द्वारा ‘हरे कृष्ण हरे राम’ के जाप करने वाले गाने पर छिड़ा विवाद, संगीत निर्देशक डीएसपी के खिलाफ मामला दर्ज

By आजाद खान | Updated: November 5, 2022 09:57 IST

इस गाने के विवाद पर बोलते हुए शिकायतकर्ता अभिनेता कराटे कल्याणी ने कहा, “वह व्यक्ति, जो ‘ऊ अंतवा ऊ ऊ अंतवा’ जैसे आइटम गीतों के संगीतकार है, अब एक ऐसी रिलीज के साथ सामने आए हैं, जिसमें महिलाओं, बिकनी में महिलाओं, इन छंदों का जाप करते हुए, हिंदू लोगों की भावनाओं को आहत करते हुए दिखाया गया है।”

Open in App
ठळक मुद्देसंगीत निर्देशक देवी श्री प्रसाद के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। आरोप के अनुसार, देवी श्री प्रसाद ने कथित तौर पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाया है। उनके खिलाफ अभिनेता कराटे कल्याणी ने शिकायत दर्ज कराई है।

हैदराबाद: संगीत निर्देशक देवी श्री प्रसाद (Music Director DSP) पर कथित तौर पर लोगों के धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। इस सिलसिले में हैदराबाद सिटी पुलिस (Hyderabad Police) से इसकी शिकायत भी की गई है और मामला दर्ज हुआ है। 

डीएसपी पर आरोप है कि उन्होंने नए गाने में लोगों के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उनके खिलाफ अभिनेता कराटे कल्याणी ने शिकायत दर्ज की है। 

क्या है पूरा मामला

हैदराबाद सिटी पुलिस के साइबर क्राइम स्टेशन में दर्ज की हुई शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि बिकनी पहनी महिलाएं ‘हरे कृष्ण हरे राम’ का जाप कर रही है। शिकायकर्ता अभिनेता कराटे कल्याणी ने इसे “गंभीर रूप से आपत्तिजनक” हैं और “धार्मिक भावनाओं को आहत” करने वाला बताया है।

दरअसल, संगीत निर्देशक देवी श्री प्रसाद ‘ओ परी’ (O Pari) नामक एक गाना गाया है जिसमें कम कपड़ों में लड़कियां ‘हरे कृष्ण हरे राम’ का जाप करते हुए दिख रही है। यही नहीं गाने में  ‘हरे कृष्ण हरे राम’ के जाप को एक अलग ही स्टाइल में पढ़ा गया है। ऐसे में इस गाने को लेकर अभिनेता कराटे कल्याणी ने आपत्ति जताई है और इसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 

अभिनेता कराटे कल्याणी ने क्या कहा

मामले में बोलते हुए अभिनेता कराटे कल्याणी ने कहा कि इस गाने के बोल बेहद आपत्तिजनक और इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा है। अभिनेता का यह भी कहना है कि गाने में महिलाएं बिकनी पहने हुए डांस कर रही है जिसमें धार्मिक मंत्र बोले जा रहे है। 

आपको बता दें कि यूट्यूब पर इस वीडियो को अब तक 20 मिलियन व्यूज मिल चुके है। ऐसे में इस गाने को लेकर लोगों की रूची काफी बढ़ रही है। 

‘ऊ अंतवा ऊ ऊ अंतवा’ जैसे आइटम गीतों के संगीतकार के गाने पर विवाद

बताया जा रहा है कि देवी श्री प्रसाद ने इससे पहले ‘ऊ अंतवा ऊ ऊ अंतवा’ जैसे आइटम गीतों को भी संगीत दिया है। ऐसे में अभिनेता ने कहा है कि इस गाने में कुछ छंदों के जाप करने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। 

इस पर बोलते हुए शिकायतकर्ता अभिनेता कराटे कल्याणी ने कहा, “वह व्यक्ति, जो ‘ऊ अंतवा ऊ ऊ अंतवा’ जैसे आइटम गीतों के संगीतकार है, अब एक ऐसी रिलीज के साथ सामने आए हैं, जिसमें महिलाओं, बिकनी में महिलाओं, इन छंदों का जाप करते हुए, हिंदू लोगों की भावनाओं को आहत करते हुए दिखाया गया है।”

अभिनेता ने संगीतकार से माफी की मांग की

मामले में अभिनेता कराटे कल्याणी ने आगे कहा, “वह एक बार भी सोचते हैं कि इस तरह के उत्तेजक चित्रणों को प्रदर्शित करने वाले गीत को प्रदर्शित करने से पहले हम सभी को कितना दुख होगा? यदि आप हिंदू धर्म के बचे हुए को बचाने में सक्षम नहीं हैं, तो कम से कम इसे अपमानित न करें। यही हम अनुरोध कर रहे हैं। हम इसके लिए आपसे माफी की मांग कर रहे हैं।”

टॅग्स :हैदराबादPoliceगानाभगवान कृष्णLord Krishna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया