लाइव न्यूज़ :

अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की विरासत पर पार्टी में गहराया विवाद

By भाषा | Updated: November 21, 2021 14:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की विरासत को लेकर पार्टी में जंग तेज हो गई है। सोनेलाल पटेल की चार बेटियों में एक अमन पटेल ने अपनी ही बड़ी बहन पल्लवी पटेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और मां कृष्णा पटेल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

शाह को लिखे पत्र में अमन पटेल ने पल्लवी पर पिता की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी माँ कृष्णा पटेल के साथ ‘‘कभी भी अप्रिय घटना’’ घटित हो सकती है। पत्र में उन्होंने शाह से कृष्णा पटेल को  सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया है।

इस बारे में जब अमन पटेल से बात की गई तो उन्होंने शाह को पत्र लिखे जाने की पुष्टि की और ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि वह अपने साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध ‘‘हर जंग’’ लड़ेंगी।

अमन पटेल ने एक ऐसा ही पत्र उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को भी लिखा था।

ज्ञात हो कि सोनेलाल पटेल ने 1995 में अपना दल का गठन किया था। वह अपने समय के जाने-माने नेता थे और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुर्मी समुदाय में उनकी खासी पैठ थी। वर्ष 2009 में सोनेलाल पटेल के निधन के बाद पार्टी की कमान उनकी पत्नी कृष्णा पटेल के हाथों में आ गई थी। बाद में पारिवारिक मतभेदों के कारण बेटी अनुप्रिया पटेल ने 2016 में अपनी अलग पार्टी अपना दल (सोनेलाल) बना ली। पारिवारिक लड़ाई अदालत में भी पहुंची। विवादों के चलते कृष्णा पटेल ने अपना दल (कमेरावादी) नाम से एक नई पार्टी बना ली।

इस लड़ाई के बीच अनुप्रिया पटेल ने अपनी राजनीतिक पहचान स्थापित की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन किया और चुनाव जीतने के बाद केंद्र सरकार में मंत्री भी बनीं। वर्तमान में वह वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए