लाइव न्यूज़ :

गुरूग्राम में नमाज़ को लेकर विवाद जारी

By भाषा | Updated: December 17, 2021 18:41 IST

Open in App

गुरुग्राम (हरियाणा), 17 दिसंबर हरियाणा के गुरुग्राम में खुले में नमाज़ को लेकर शुक्रवार को दक्षिणपंथी समूह के कार्यकर्ताओं और नमाज़ अदा करने आने वाले लोगों के बीच ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने को लेकर तीखी बहस हुई।

संघर्ष के कई वीडियो सामने आए हैं और बताया जाता है कि ये उद्योग विहार में शूट किये गए हैं। इनमें दिख रहा है कि पुलिस स्थल पर पहुंच रही है और दोनों समूहों से बातचीत कर रही है।

एक व्यक्ति नमाज़ अदा करने आने वाले लोगों से कहते सुना गया, “ इसे (भारत माता की जय) क्यों नहीं कह सकते हो? क्या पाकिस्तान में रहते हो।”

प्रशासन और पुलिस ने अबतक कोई बयान जारी नहीं किया है।

इस बीच, शहर में मस्जिदों की कमी के चलते प्रशासन ने नमाज़ अदा करने के लिए जिन स्थानों को चिन्हित किया है, उनमें से ज्यादातर स्थानों पर नमाज़ हुई है।

बहरहाल, मुसलमानों ने सेक्टर 37 के मैदान में जाने से परहेज़ किया, जहां हिंदू धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है।

सेक्टर 37 का मैदान उन 20 स्थलों में शामिल है, जिसे प्रशासन ने जुमे (शुक्रवार की) की नमाज के लिए चिन्हित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे