लाइव न्यूज़ :

गूगल पर तमिल फिल्म के किरदारों में दिवंगत कन्नड़ अभिनेता राजकुमार की तस्वीर दिखने से खड़ा हुआ विवाद

By भाषा | Updated: June 22, 2021 14:43 IST

Open in App

बेंगलुरू, 22 जून तमिल फिल्म के किरदारों के बारे में पूछे जाने पर ‘गूगल’ द्वारा दिवंगत कन्नड़ अभिनेता राजकुमार की तस्वीर दिखाने से उनके प्रशंसक नाराज हो गए है और उन्होंने इस गलती को ठीक करने की मांग की है।

गूगल पर तमिल फिल्म ‘विक्रम वेध’ में ‘हाफ ब्वायल’ किरदार निभाने वाले शख्स के स्थान पर दिवंगत अभिनेता राजकुमार की तस्वीर नजर आ रही थी, जिसपर अभिनेता के कई प्रशंसकों और कुछ कन्नड़ अभिनेताओं ने इसपर आपत्ति जतायी है।

अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने ट्वीट किया, ‘‘ गूगल के पृष्ठ पर तमिल फिल्म ‘विक्रम वेध’ के एक किरदार (हाफ ब्वायल) की जगह हमारे राजकुमार की तस्वीर दिख रही है। मैं सभी से गूगल से इसकी शिकायत करने की अपील करता हूं.... यह गलती ठीक की जाए।’’

अभिनेता पीडी सतीश चंद्रा ने भी ऐसी ही अपील की।

राजकुमार के एक प्रशंसक कश्यप जगदीश ने ट्वीट किया कि यह ‘‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’’ है। उन्होंने राजकुमार को ‘‘एक दिग्गज से बड़ा’’ बताते हुए गूगल से इसे ठीक करने को कहा।

कन्नड़ अभिनेता डॉ. राजकुमार को कर्नाटक में एक सांस्कृतिक प्रतीक माना जाता है। उन्हें पद्म भूषण, दादासाहेब फाल्के सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

गूगल पर भारत की सबसे खराब भाषा पूछे जाने पर जवाब में ‘कन्नड़’ आने को लेकर भी हाल ही में विवाद खड़ा हो गया था और गूगल को इसको लेकर सफाई देनी पड़ी थी।

गूगल के एक प्रवक्ता ने तब कहा था, ‘‘ जवाब हमेशा सही नहीं हो सकते। कभी-कभी, जिस तरह से इंटरनेट पर सामग्री का वर्णन किया जाता है, किसी प्रश्न का जवाब उसी संदर्भ में आ जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह