लाइव न्यूज़ :

केरल कांग्रेस (एम) नेता के ‘लव जिहाद’ पर बयान से विवाद पैदा हुआ

By भाषा | Updated: March 29, 2021 23:04 IST

Open in App

कोच्चि, 29 मार्च केरल में चुनाव प्रचार के दौरान माकपा नीत एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने शादी के बहाने धर्मांतरण कराने के मुद्दे को अबतक ठंडे बस्ते में डाला हुआ था, लेकिन सत्तारूढ़ एलडीएफ के एक घटक द्वारा इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से विवाद पैदा हो गया है।

केरल कांग्रेस (एम) के नेता जोस के. मणि के बयान का केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल (केसीबीसी) ने समर्थन किया है और कहा है कि राज्य में ‘‘लव जिहाद एक सच्चाई है।’’

बहरहाल, मणि ने सोमवार को इस मुद्दे पर अपने कदम पीछे खींच लिए क्योंकि उन्हें लगा कि भाकपा और माकपा समेत एलडीएफ के अन्य घटक दलों को यह पसंद नहीं आएगा।

ईसाई बहुल पाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे मणि ने रविवार को एक टीवी कार्यक्रम के दौरान यह मुद्दा उठाया था।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, “ अगर ऐसा कोई मुद्दा सामने आता है तो उसकी जांच करनी चाहिए... उसका निदान करना चाहिए। फिर भी लोगों में इसे लेकर शंकाएं हैं तो उसका स्पष्टता से अध्ययन किया जाना चाहिए।”

मणि के बयान का स्वागत करते हुए केसीबीसी के प्रवक्ता फादर जैकब पलाकप्पिलै ने कहा कि वह मुद्दे पर मणि के जवाब से खुश हैं और उन्होंने राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों से मामले पर अपना रुख बताने को कहा।

इस बाबत प्रतिक्रिया देने को कहे जाने पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कन्नूर में कहा कि उन्हें केरल कांग्रेस नेता के इस तरह के बयान की कोई जानकारी नहीं है।

विजयन ने कहा, “ आपको इस बारे में उनसे ही पूछना चाहिए।”

भाकपा के राज्य सचिव के. राजेंद्रन ने कहा कि अगर मणि ‘लव जिहाद’ पर इस तरह के बयान देते हैं तो यह उनकी पार्टी की राय है, इसे एलडीएफ की राय नहीं मानें।

प्रदेश भाजपा प्रमुख के. सुरेंद्रन ने कहा कि मणि के बयान से साबित हो गया है कि भाजपा जो मुद्दा उठा रही है, वह राज्य में प्रासंगिक है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने राज्य में सरकार बनने पर ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाने का वादा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर