लाइव न्यूज़ :

आपदा में उप्र के लापता लोगों की तलाश के लिए हरिद्वार में नियंत्रण कक्ष

By भाषा | Updated: February 10, 2021 21:00 IST

Open in App

हरिद्वार, 10 फरवरी उत्तराखंड के चमोली में आयी आपदा में उत्तर प्रदेश के लापता 70 लोगों की तलाश के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने यहां अपना नियंत्रण कक्ष बनाया है । उत्तर प्रदेश के एक मंत्री ने इसकी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर दो अन्य मंत्रियों के साथ बचाव और राहत कार्यों का जायजा लेने उत्तराखंड पहुंचे उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने यहां भीमगौडा बैराज पर बने नियंत्रण कक्ष में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बताया कि रविवार को आई आपदा में उनके प्रदेश के 93 लोग लापता थे ।

उन्होंने बताया कि इनमें से 21 लोग सुरक्षित बचा लिए गए जबकि दो के शव बरामद हुए हैं और 70 अन्य अभी लापता हैं ।

उन्होंने कहा कि लापता लोगों की सुरक्षित घर वापसी और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने यहां अपना नियंत्रण कक्ष बनाया है तथा सहारनपुर मंडल के आयुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक को नोडल अधिकारी बनाया गया है ।

राणा तथा उत्तर प्रदेश के दो अन्य मंत्री धर्म सिंह सैनी और विजय कश्यप मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचे थे तथा देहरादून में चमोली आपदा को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण