लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस पार्टी का योगदान सभी जानते हैं : डोटासरा

By भाषा | Updated: December 28, 2020 21:40 IST

Open in App

जयपुर, 28 दिसम्बर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवा पार्टी के नेता कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं, लेकिन स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस पार्टी का क्या योगदान है यह सभी जानते हैं।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में डोटसरा ने कहा, ‘‘भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती है लेकिन जनता जानती है कि स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस का क्या योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी देश की आत्मा है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से सत्ता में आये हैं उन्होंने केवल ‘मन की बात’ की है, कभी ‘काम की बात’ नहीं की है।

डोटासरा ने कहा, ‘‘देश का किसान कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहा है लेकिन हठधर्मी सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। केन्द्र को कृषि कानूनों को वापस लेना ही पड़ेगा।’’

डोटासरा ने भाजपा और आरएसएस पर संविधान का मजाक उड़ाने का भी आरोप लगाया। प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘तिरंगा रैली’’ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली का समापन शहीद स्मारक पर हुआ।

रैली में यातायात मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, मुख्य सचेतक महेश जोशी और अन्य नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

वहीं दूसरी ओर पार्टी ने केन्द्र द्वारा पारित तीनों कृषि विधेयकों को लेकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसानों के साथ संवाद शुरू किया है।

डोटासरा ने कहा कि प्रभारी मंत्रियों ने विभिन्न जिलों के क्षेत्रों में जाकर किसानों विरोधी विधयेकों के बारे में जानकारी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: जैतपुर एक्सटेंशन में घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर से फैली आग

भारतMaharashtra Local Body Election Results 2025: भाजपा 86, शिवसेना 47, एनसीपी 32 और कांग्रेस 22 सीट पर आगे, जानें मनसे और उद्धव ठाकरे का हाल

भारतMaharashtra Local Body Election Results 2025: बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति को बढ़त, जानें शिवसेना और कांग्रेस का हाल

क्राइम अलर्टHaryana: भाई निकला कसाई..., बहन के कत्ल के लिए दोस्त को उकसाया, आरोपी ने रेप के बाद घोंटा गला

भारतMaharashtra Local Body Election Result: आज आएंगे महाराष्ट्र नगर निगम के नतीजें, महायुति और एमवीए के लिए अग्निपरीक्षा

भारत अधिक खबरें

भारतजम्मू कश्मीर सरकार की आधिकारिक छुट्टियों की सूची ने खोला पिटारा बवाल का

भारतJammu Kashmir: कश्मीर में शुरू हुआ चिल्ले कलां, 40 दिन रहेगा भयंकर सर्दी का दौर

भारतकांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 से बढ़ाकर 50 फीसदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ परीक्षा में की घोषणा, आयु सीमा में 5 साल तक की छूट

भारतBihar: जिस डॉक्टर का नकाब नीतीश कुमार ने हटाया था, उसने शनिवार को नहीं ज्वॉइन की ड्यूटी

भारतअरुणाचल प्रदेश जिला परिषद-पंचायत चुनावः अब तक घोषित 49 जिला परिषद में से 30 पर बीजेपी का कब्जा, ईटानगर नगर निगम में 14 सीट