स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस पार्टी का योगदान सभी जानते हैं : डोटासरा

By भाषा | Updated: December 28, 2020 21:40 IST2020-12-28T21:40:48+5:302020-12-28T21:40:48+5:30

Contribution of Congress party in freedom movement is well known: Dotasara | स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस पार्टी का योगदान सभी जानते हैं : डोटासरा

स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस पार्टी का योगदान सभी जानते हैं : डोटासरा

जयपुर, 28 दिसम्बर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवा पार्टी के नेता कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं, लेकिन स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस पार्टी का क्या योगदान है यह सभी जानते हैं।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में डोटसरा ने कहा, ‘‘भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती है लेकिन जनता जानती है कि स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस का क्या योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी देश की आत्मा है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से सत्ता में आये हैं उन्होंने केवल ‘मन की बात’ की है, कभी ‘काम की बात’ नहीं की है।

डोटासरा ने कहा, ‘‘देश का किसान कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहा है लेकिन हठधर्मी सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। केन्द्र को कृषि कानूनों को वापस लेना ही पड़ेगा।’’

डोटासरा ने भाजपा और आरएसएस पर संविधान का मजाक उड़ाने का भी आरोप लगाया। प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘तिरंगा रैली’’ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली का समापन शहीद स्मारक पर हुआ।

रैली में यातायात मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, मुख्य सचेतक महेश जोशी और अन्य नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

वहीं दूसरी ओर पार्टी ने केन्द्र द्वारा पारित तीनों कृषि विधेयकों को लेकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसानों के साथ संवाद शुरू किया है।

डोटासरा ने कहा कि प्रभारी मंत्रियों ने विभिन्न जिलों के क्षेत्रों में जाकर किसानों विरोधी विधयेकों के बारे में जानकारी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Contribution of Congress party in freedom movement is well known: Dotasara

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे