लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में ऑक्सीजन की कमी से मौत के बारे में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की बातों में विरोधाभास: पनीरसेल्वम

By भाषा | Updated: July 22, 2021 19:10 IST

Open in App

चेन्नई, 22 जुलाई तमिलनाडु में विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने द्रमुक सरकार के इस कथन पर बृहस्पतिवार को सवाल उठाए कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान राज्य में ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई मौत नहीं हुई। अन्नाद्रमुक की ओर से कहा गया कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तो मई माह में कुछ और ही कहा था।

राज्य के चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने बुधवार को कहा था तमिलनाडु में इस कारण (ऑक्सीजन की कमी) से किसी की मौत नहीं हुई है। उनके इस कथन का जिक्र करते हुए अन्नाद्रमुक के समन्वयक ओ पनीरसेल्वम ने कहा कि यह सच्चाई को पूरी तरह से छिपाने जैसा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्टालिन द्वारा लिखे पत्र का जिक्र करते हुए पनीरसेल्वम ने कहा कि उन्होंने ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए राज्य के लिए ऑक्सीजन आवंटन बढ़ाने की मांग की थी। उल्लेखनीय है कि स्टालिन ने सात मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ घंटो बाद प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था।

पनीरसेल्वम ने कहा, ‘‘तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि तमिलनाडु में ऑक्सीजन की उपलब्धता की स्थिति बहुत ही विकट है और दो दिन पहले चेंगलापट्टू (सरकारी अस्पताल) में 13 लोगों की मौत की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है।’’

उन्होंने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के पत्र और स्वास्थ्य मंत्री के कथन के बीच विरोधाभास स्पष्ट नजर आ रहा है। तमिलनाडु सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह यह स्पष्ट करे कि प्रधानमंत्री को लिखे मुख्यमंत्री के पत्र की बात सच्ची हैं या फिर मंत्री का कथन सही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया