लाइव न्यूज़ :

ठेकेदार की गोलियों से भूनकर हत्या, भतीजा गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: November 23, 2021 23:09 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 23 नवंबर शहर के रोहतक रोड स्थित चौड़ी गली में मंगलवार सुबह बदमाशों ने अधांधुंध गोलीबारी कर एक ठेकेदार की हत्या कर दी। इस हमले में ठेकेदार का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अपने छोटे भाई पर सवा चार साल पहले हुए जानलेवा हमले का मुख्य गवाह था।

शहर थाना पुलिस ने घायल भतीजे की शिकायत पर दर्जनभर लोगों को नामजद कर हत्या, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

चौड़ी गली निवासी ठेकेदार श्याम सुंदर (54) मंगलवार सुबह अपने आवास में बने कार्यालय के बाहर खड़े थे और चाय पी रहे थे। उनके साथ उसका भतीजा हन्नी भी मौजूद था। कार्यालय के अंदर की तरफ उनका बेटा अंकुश था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसी दौरान चौड़ी गली की तरफ से मास्क लगाए तीन युवक आए और अंधाधुंध गोलीबारी कर दी जिसमें गोलियां लगने से श्याम सुंदर तथा उनका भतीजा हन्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों श्याम सुंदर को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देकर बदमाश रोहतक रोड की तरफ पैदल भाग निकले।

घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजरानिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ठेकेदार के प्रतिष्ठान पर हमलावरों ने दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाईं। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसकी फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

मृतक के घायल भतीजे हन्नी की शिकायत पर पुलिस ने गांव पोखरी खेडी निवासी जुगती राम, उसके बेटे बलजीत, रोशन, सुभाष नगर निवासी धर्मेंद्र पहलवान, विजयंत, गांव दौलतपुर निवासी संजय उर्फ बत्तख, ठेकेदार गौरव उर्फ खुशीराम, अशोक, संदीप, कुलदीप, अजय के खिलाफ हत्या, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल