लाइव न्यूज़ :

पंजाब रोडवेज के अनुबंधित कर्मचारी तीन दिनों की हड़ताल पर

By भाषा | Updated: June 28, 2021 17:37 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 जून सरकारी पंजाब रोडवेज और पेप्सु सड़क परिवहन निगम के अनुबंधित कर्मचारी अपनी नौकरियों को नियमित करने की मांग को लेकर सोमवार से तीन दिनों की हड़ताल कर रहे हैं।

तीन दिवसीय हड़ताल में करीब 7500 अनुबंधित कर्मचारी शामिल हो रहे हैं। आंदोलनरत कर्मचारियों ने पंजाब में बस स्टैंडों पर धरना दिया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने राज्य में नियमित कर्मचारियों द्वारा संचालित कुछ बसों को छोड़कर सरकारी बसों को नहीं चलने दिया।

पंजाब रोडवेज/पनबस संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा, ‘‘हम पिछले 13-14 वर्षों से अनुबंध पर काम कर रहे हैं। हमारी मांग है कि हमारी सेवाओं को नियमित किया जाए।’’

गिल ने कहा कि संविदा कर्मी अपने मुद्दों के समाधान के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात की भी मांग कर रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सत्ता में आने से पहले अमरिंदर सिंह ने वादा किया था कि संविदा पर काम कर रहे सभी कर्मियों को नियमित करेंगे। उन्होंने कहा कि लेकिन पिछले साढ़े चार वर्षों में कुछ नहीं हुआ।

गिल ने बताया कि अपनी मांगों के समर्थन में वे मंगलवार को पटियाला में प्रदर्शन मार्च निकालेंगे, जो मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का गृह नगर है। नौकरियों को नियमित करने के अलावा प्रदर्शनकारी सरकारी बसों की संख्या बढ़ाने और समान काम के लिए समान वेतन की भी मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे