लाइव न्यूज़ :

कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार, प्रधानमंत्री ने फोन पर ली जानकारी

By भाषा | Updated: July 9, 2021 18:41 IST

Open in App

लखनऊ/नयी दिल्‍ली, नौ जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। राजधानी लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में उनका इलाज चल रहा है।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर राजस्थान के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता और बिहार सरकार के मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को एसजीपीजीआई पहुंचकर सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के मद्देनजर एसजीपीजीआई ने शुक्रवार सुबह उनके स्वास्थ्य के बारे में बुलेटिन जारी किया, जो आम तौर पर शाम के समय जारी किया जाता है।

बुलेटिन में कहा गया कि गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती सिंह की हालत बेहतर है। संस्थान ने कहा, ‘‘हृदय रोग, तंत्रिका रोग, गुर्दा रोग विशेषज्ञों समेत वरिष्ठ चिकित्सकों का दल उनके उपचार में जुटा है।’’

शुक्रवार की शाम जारी बुलेटिन में भी पूर्व मुख्यमंत्री की हालत में सुधार बताया गया।

एसजीपीजीआई के निदेशक आर के धीमन स्वयं सिंह के इलाज पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

गौरतलब है कि सिंह गत 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में भर्ती कराए गए थे। संस्थान के अनुसार, तीन जुलाई की रात रक्तचाप अत्यधिक बढ़ने के कारण सिंह को दिल का हल्का दौरा पड़ा, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। इसके बाद चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया।

सिंह के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘देशभर के असंख्य लोग कल्याण सिंह जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कल जे पी नड्डा (भाजपा अध्यक्ष), योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) और अन्य नेताओं ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की। मैंने अभी उनके पोते से बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।’’

भाजपा अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री योगी सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने बृहस्पतिवार को कल्याण सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह जानकर कि जे पी नड्डा जी से बातचीत के दौरान कल्याण सिंह जी ने मुझे याद किया, मैं भावुक हो गया। कल्याण सिंह जी के साथ हुई मुलाकातों से जुड़ी कई यादें हैं। वो लम्हे मुझे फिर याद आ गए। उनके साथ बात करना हमेशा सीखने का अनुभव हुआ करता है।’’

बिहार सरकार के मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा ''आज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय श्री कल्याण सिंह जी से मिला और उनका कुशलक्षेम जाना। उनकी सेहत में काफी सुधार है। उन्होंने बात की और आशीर्वाद भी दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?