लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्‍वास्‍थ्‍य में निरंतर सुधार

By भाषा | Updated: July 17, 2021 15:45 IST

Open in App

लखनऊ, 17 जुलाई उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्‍वास्‍थ्‍य में निरंतर सुधार हो रहा है और उनकी सेहत पहले से बेहतर है।

राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल सिंह (89) लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती हैं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है।

संस्थान द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन में बताया गया है, ''सिंह की स्थिति बेहतर हैं और उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा हैं। हृदयरोग, तंत्रिका रोग, मधुमेह रोग और गुर्दा रोग विशेषज्ञों समेत वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में लगी है। विशेषज्ञ महत्वपूर्ण मापदंडों और उनकी दैनिक जांच पर नजर रख रहे हैं।’’

संस्थान के निदेशक प्रो. आर के धीमान स्वयं उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं।

सिंह को गत 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। तीन जुलाई की रात रक्तचाप अत्यधिक बढ़ने के कारण सिंह को दिल का हल्का दौरा पड़ा था। इसके बाद चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल