लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 के लगातार क्षरण से जम्मू-कश्मीर के लोगों में अलगाव की भावना उत्पन्न हुई: माकपा नेता

By भाषा | Updated: December 5, 2021 20:53 IST

Open in App

जम्मू, पांच दिसंबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता एम. वाई. तारिगामी ने रविवार को कहा कि अनुच्छेद 370 के लगातार क्षरण और लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित किये जाने से जम्मू कश्मीर के लोगों में अलगाव की भावना उत्पन्न हुई।

तारिगामी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें शाह ने कहा था कि भले ही अनुच्छेद 370 दशकों से था लेकिन जम्मू-कश्मीर में शांति नहीं थी।

माकपा नेता ने ट्विटर पर कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 के लगातार क्षरण और लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित किए जाने से लोगों में अलगाव की भावना उत्पन्न हुई। इससे शांति और सद्भाव बिगाड़ने के माहौल के लिए आधार तैयार हुआ। दुर्भाग्यवश, यह प्रवृत्ति बढ़ रही है और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से स्थिति और विकट हो रही है।''

गृह मंत्री ने हाल ही में इस बात पर जोर दिया था कि अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने से केंद्र शासित प्रदेश में शांति स्थापित हुई है और व्यापार व निवेश बढ़ने के साथ ही पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos