लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र, हरियाणा में कुक्कुट पक्षियों को मारे जाने का सिलसिला जारी: केन्द्र

By भाषा | Updated: January 17, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी केन्द्र ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में कुक्कुट पक्षियों को मारे जाने का सिलसिला जारी है जबकि मुंबई के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पोल्ट्री में बर्ड फ्लू के नये मामलों की पुष्टि भी की गई है।

अब तक 11 राज्यों- छत्तीसगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।

केन्द्र ने हालांकि राज्यों से अनुरोध किया है कि वे ‘‘कुक्कुट पक्षियों और इनसे संबंधित उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के अपने फैसलों पर पुनर्विचार करें और गैर-संक्रमित क्षेत्रों/ राज्यों से इन उत्पादों की बिक्री की अनुमति दें।’’

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केन्द्रीय कुक्कुट विकास संगठन (सीपीडीओ), मुंबई और मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में खेड़ा रोड पर कुक्कुट में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि की गई है।

बयान में कहा गया है कि कुक्कुट में ही नहीं पन्ना, सांची, रायसेन और बालाघाट में भी कौओं, श्योपुर में कौओं और उल्लू जबकि मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में हंस और कबूतर में इस बीमारी की पुष्टि की गई है।

इसमें कहा गया है कि बस्तर में कौए और कबूतर में जबकि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कौए में इस वायरल बीमारी की पुष्टि हुई है। इसी तरह उत्तराखंड़ के हरिद्वार और लैंसहाउन से भी कौओं के नमूनों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा दिल्ली के रोहिणी में बगुलों के नमूने बर्ड फ्लू के लिए पॉजिटिव पाये गये है।

महाराष्ट्र पशुपालन विभाग ने किसानों को पक्षियों की किसी भी असामान्य मृत्यु की रिपोर्ट करने के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू की है।

इसके अलावा, मंत्रालय ने कहा कि मध्य प्रदेश में रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरपी) तैनात की गई है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘आज राजस्थान और गुजरात से लिए गए नमूनों को एवियन इन्फ्लुएंजा के लिए नकारात्मक पाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos