बिहार में 238 सीटों पर चुनाव लड़ 1 भी सीट नहीं जीते?, बिहार नवनिर्माण यात्रा शुरू पर निकले प्रशांत किशोर,वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2026 20:56 IST2026-02-08T20:53:29+5:302026-02-08T20:56:42+5:30

प्रशांत किशोर ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान पार्टी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता देने से जुड़े चुनावी वादे के मुद्दे को उठाएगी।

Contested 238 seats in Bihar but not win even one Prashant Kishore started Bihar Navnirman Yatra to strengthen Jan Suraj watch see video | बिहार में 238 सीटों पर चुनाव लड़ 1 भी सीट नहीं जीते?, बिहार नवनिर्माण यात्रा शुरू पर निकले प्रशांत किशोर,वीडियो

photo-ani

Highlightsसंगठन के पुनर्निर्माण और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।मजबूत करने के लिए पुराने सहयोगियों और नए इच्छुक लोगों से मिलूंगा।अधिकांश को चुनाव से पहले धनराशि प्राप्त हुई।

बेतियाः जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को पश्चिम चंपारण जिले से 'बिहार नवनिर्माण यात्रा' की शुरुआत करते हुए कहा कि यह अभियान राज्य भर में संगठन के पुनर्निर्माण और मजबूती पर केंद्रित होगा। लोगों का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद, जन सुराज पार्टी 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में एक भी सीट जीतने में असफल रही। पार्टी ने 238 सीटों पर चुनाव लड़ा था।किशोर ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘यात्रा बिहार में एक ईमानदार और जवाबदेह राजनीतिक विकल्प पेश करने के लिए राज्य भर में पार्टी के संगठन के पुनर्निर्माण और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।’’

पार्टी विधानसभा चुनाव के बाद भी लोगों के बीच सक्रिय है और अब यह यात्रा जिला स्तर पर अपने जमीनी नेटवर्क का विस्तार और पुनर्गठन करने में मदद करेगी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारा बिहार नवनिर्माण अभियान जमीन पर निर्बाध रूप से चले, मैं प्रत्येक जिले में कुछ समय बिताऊंगा और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए पुराने सहयोगियों और नए इच्छुक लोगों से मिलूंगा।

किशोर ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान पार्टी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता देने से जुड़े चुनावी वादे के मुद्दे को उठाएगी। कार्यक्रम के तहत, राज्य सरकार ने कई चरणों में बिहार की 1.56 करोड़ महिलाओं में से प्रत्येक को 10,000 रुपये अंतरित किए, जिनमें से अधिकांश को चुनाव से पहले धनराशि प्राप्त हुई।

सरकार ने घोषणा की थी कि लाभार्थियों को बाद में उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए दो लाख रुपये तक प्रदान किए जाएंगे। किशोर ने दावा किया, ‘‘जन सुराज कार्यकर्ता जिले भर के घरों तक पहुंचेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महिलाओं को लाभ दिया जाए। प्रतिबद्धता को पूरा करने में सरकार की विफलता यह संकेत देगी कि घोषणा केवल चुनावी लाभ के लिए की गई थी।’’

बिहार सरकार ने 29 जनवरी को मंत्रिमंडल की बैठक में छह महीने की मूल्यांकन अवधि के बाद मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के चयनित लाभार्थियों को दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया था।

Web Title: Contested 238 seats in Bihar but not win even one Prashant Kishore started Bihar Navnirman Yatra to strengthen Jan Suraj watch see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे