लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर हुई 89, लाडो सराय के दो इलाकों का नाम जोड़ा गया

By अनुराग आनंद | Updated: April 22, 2020 21:35 IST

दिल्ली में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 89 हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को 92 नए मामले सामने आएं हैं जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 2,248 हो गए।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार के राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 92 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा, दिल्ली में एक लोगों की मौत भी हुई है।

यही वजह है कि दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आज दिल्ली में लाडो सराय के दो इलाके को कंटेनमेंट जोन की लिस्ट में शामिल किया है। इस तरह दिल्ली में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 89 हो गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2248 और एक व्यक्ति की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 48 हुई। 

कोविड-19 से होने वाली मौत का लेखा जोखा रखने के लिए दिल्ली सरकार ने समिति का गठन किया

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से प्रतिदिन होने वाली मौतों का लेखा जोखा रखने के लिए दिल्ली सरकार ने तीन सदस्यीय एक समिति का गठन किया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं के पूर्व महानिदेशक डॉ. अशोक कुमार समिति की अध्यक्षता करेंगे। समिति शहर के निजी तथा सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 से होने वाली हर मौत का विवरण दर्ज करेगी। आदेश में कहा गया, “सभी सरकारी तथा निजी अस्पतालों को कोविड-19 से हुई सभी मौत की सूचना समिति को देने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही मौत के ऑडिट के लिए केस शीट भी देनी होगी।” 

दिल्ली से बिहार जा रहे सात मजदूरों को रास्ते में रोककर वापस भेजा 

लॉकडाउन (बंद) के बीच साइकिलों पर सवार होकर दिल्ली से बिहार के मोतीहारी जा रहे सात मजदूरों को पुलिस ने एम बी रोड पर रोककर वापस उनके घर भेज दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर मजदूर को 12 किलो चावल देकर दक्षिणी दिल्ली के दुर्गा विहार में उनके आवास पर भेज दिया गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ''साईकिल पर सवार सात प्रवासी मजदूरों को एबी रोड पुलिस नाके पर रोका गया। वे बिहार के मोतीहारी जा रहे थे। उन्हें वापस भेज दिया गया।''

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन