लाइव न्यूज़ :

कन्याकुमारी में नहीं बनेगा कंटेनर बंदरगाह: पलानीस्वामी

By भाषा | Updated: March 27, 2021 20:33 IST

Open in App

कन्याकुमारी (तमिलनाडु), 27 मार्च तमिलनाडु के कन्याकुमारी में कंटेनर बंदरगाह बनने की चर्चा पूरी तरह खारिज करते हुए अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता और मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शनिवार को कहा कि द्रमुक और कांग्रेस केवल झूठ फैला रही हैं कि इस दिशा में काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि द्रमुक का शासन बार-बार बिजली गुल होने के कारण राज्य में अंधेरे का प्रतीक रहा क्योंकि किसी को पता नहीं होता था कि बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी।

उन्होंने कहा कि बिजली की निर्बाध आपूर्ति से ही विकास नजर आ सकता है और जब से अन्नाद्रमुक सरकार ने सभी के लिए बेरोक-टोक बिजली का वितरण सुनिश्चित किया है तब से अधिक से अधिक उद्योग अब अपनी इकाइयां लगा रहे हैं।

कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पी राधाकृष्णन के वास्ते प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा केंद्र की सत्ता में है और वह इस क्षेत्र में कल्याणकारी योजनाएं लागू करवाने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि द्रमुक और कांग्रेस झूठ फैला रही हैं कि कन्याकुमारी में कंटेनर टर्मिनल स्थापित करने की दिशा में प्रयास चल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘वे (पार्टियां) लोगों के वोट पाने के लिए नाटक कर रही हैं। कन्याकुमारी जिले में कंटेनर पोर्ट स्थापित नहीं किया जाएगा और अन्नाद्रमुक ने यह स्पष्ट कर दिया है। मैं बार बार कहता हूं कि कंटेनर पोर्ट यहां नहीं बनेगा।’’

पलानीस्वामी ने कहा कि विपक्ष के दुष्प्रचार का लक्ष्य मछुआरों के बीच डर पैदा कर उनके वोट हासिल करना है।

राज्य में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन