लाइव न्यूज़ :

कंटेनर ने टैपों और रिक्शे में मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

By भाषा | Updated: December 18, 2020 16:07 IST

Open in App

पालघर, 18 दिसंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में सकवार गांव के समीप शुक्रवार को तड़के सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विरार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे मुम्बई-औरंगाबाद राजमार्ग एक कंटेनर ने टैंपो एवं ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब कंटेनर ने टैंपो और ऑटोरिक्शा में टक्कर मारी तब टैंपों सड़क के किनारे खड़ा था और उस पर पानी की बोतलें लदी थीं। ’’

पुलिस के अनुसार टैंपों में बैठे 32 वर्षीय एक व्यक्ति की जान चली गयी जबकि उस पर सवार चार अन्य घायल हो गये।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ टक्कर इतनी जोरदार थी कि पानी की बोतलें सड़क पर बिखर गयीं।’’

पुलिस के अनुसार मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया जबकि घायलों का इलाज चल रहा है। टैंपों में सवार ये लोग जिले के डोम्बिवली के रहने वाले थे।

अधिकारी के मुताबिक, हादसे की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित