लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में आई आपदा के बाद से वहां रह रहे सहारनपुर के 10 लोगों से संपर्क टूटा

By भाषा | Updated: February 9, 2021 17:03 IST

Open in App

सहारनपुर, नौ फरवरी उत्तरखंड में ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद से वहां रह रहे सहारनपुर के 10 लोगों से संपर्क टूट गया है जिनका पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पहल की है।

सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सहारनपुर जिले के नकुड थाना क्षेत्र के अम्बेहटा कस्बे से तीन , बेहट क्षेत्र से एक और तहसील सदर क्षेत्र से कुल छह लोग है जिनसे उतराखंड में आई आपदा के बाद से सम्पर्क नहीं हो रहा है।

सिंह ने बताया कि ये लोग वहां मजदूरी के लिये गये थे और रविवार को ग्लेशियर टूटने के बाद से परिजनों का इनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की ओर से हरिद्वार के सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस और सहारनपुर कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जो उतराखंड में लापता हुए श्रमिकों के परिजनो के सम्पर्क में रहेगा एवं उत्तराखंड प्रशासन से मिल रही सूचनाओं का आदान-प्रदान करेगा।

उन्होंने बताया कि सहारनपुर के अपर जिलाधिकारी विनोद शर्मा , बिजनौर के एसपी (सिटी) और लखीमपुर खीरी से एक अन्य अधिकारी सहित तीन लोगो को जोठीमठ भेजा गया है जो इन इलाकों से वहां काम के लिए गए श्रमिको के बारे में सूचना एकत्र करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos