लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर निर्माण के लिए मकर संक्रांति से शुरू होगा संपर्क अभियान: चंपत राय

By भाषा | Updated: December 18, 2020 18:36 IST

Open in App

लखनऊ, 18 दिसंबर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण समाज के सहयोग से साकार होगा और मंदिर निर्माण से लोगों को स्वेच्छा से जुड़ने का अभियान मकर संक्रांति से शुरू होकर माघ पूर्णिमा तक पूरा होगा।

चंपत राय ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हए कहा कि इस अभियान में चार लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे जिनकी एक लाख से ज़्यादा टोलियाँ होंगी। राय ने कहा कि अभियान में 12 करोड़ परिवारों से संपर्क किया जाएगा जिसमें साधु संत भी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि मुंबई से शिवसेना ने एक करोड़ रुपये भेजे हैं जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निजी रूप से 11 लाख रुपये दिये हैं।

राय ने बताया, ‘‘तीन वर्ष में मंदिर निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। मंदिर के वास्तु का दायित्व अहमदाबाद के चंद्रकान्त सोमपुरा को दिया गया है, जबकि ‘लार्सन एंड टुब्रो’ कम्पनी को मंदिर निर्माण का कार्य दिया गया है और निर्माता कंपनी के सलाहकार के रूप में ट्रस्ट ने ‘टाटा कंसल्टेंट इंजीनियर्स’ को चुना है। ’’

राय ने कहा कि जमीन के नीचे 200 फुट तक भुरभुरी बालू पायी गयी है और गर्भगृह के पश्चिम में कुछ दूरी पर ही सरयू नदी का प्रवाह है। इस भौगोलिक परिस्थिति में 1000 वर्ष की आयु वाले पत्थरों के मन्दिर का भार सहन कर सकने वाली मज़बूत नींव के संबंध में आईआईटी बंबई, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी चेन्नई, आईआईटी गुवाहाटी, केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रुड़की, लार्सन टुब्रो व टाटा कंपनी के इंजीनियर आपस में परामर्श कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनसंपर्क में लाखों कार्यकर्ता गाँव और मोहल्लों में जाएँगे। उन्होंने बताया कि कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ट्रस्ट ने दस रुपये, सौ रुपये, एक हज़ार रुपये के कूपन व रसीदें छापी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए