लाइव न्यूज़ :

उपभोक्ता अदालत ने अधूरे विला का कब्जा देने को लेकर बिल्डर पर लगाया जुर्माना

By भाषा | Updated: November 6, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) ने एक अपूर्ण विला के कब्जे की पेशकश के लिए बेंगलुरु स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी पर जुर्माना लगाया है और उसे अपने खरीदारों को पूरी राशि वापस करने का निर्देश दिया है।

शिकायतकर्ताओं ने 2013 में चेन्नई में 3,900 वर्ग फुट का विला बुक किया था और 2015 तक कब्जा देने का वादा किया गया था। 2017 में, दो साल की देरी के बाद, खरीदारों को विला का कब्जा लेने के लिए बुलाया गया था लेकिन तब भी उपभोक्ताओं के मुताबिक विला रहने लायक स्थिति में नहीं थी।

पीठासीन सदस्य सी विश्वनाथ और सदस्य राम सूरत मौर्य की पीठ ने कहा कि बिल्डर ने जोर देकर कहा कि शिकायतकर्ता एक कागज पर हस्ताक्षर करें कि वे पूरी तरह से तैयार स्थिति में विला का कब्जा प्राप्त कर रहे हैं।

पीठ ने 29 अक्टूबर को एक आदेश में कहा, “यह एक अनुचित व्यापार प्रथा थी। अधूरे निर्माण पर कब्जा देने और “समापन प्रमाणपत्र” प्राप्त किए बिना बिल्डर के कार्य को उचित नहीं ठहराता।”

आयोग ने आदेश दिया: “शिकायत को एक लाख रुपये के जुर्माने के साथ अनुमति दी जाती है। बिल्डर को दो महीने के अंदर प्रत्येक जमा की तारीख से नौ प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज के साथ शिकायतकर्ताओं द्वारा जमा की गई पूरी राशि वापस करने का निर्देश दिया जाता है।”

शिकायतकर्ताओं ने आयोग में याचिका दायर कर रियल एस्टेट कंपनी को 3,53,68,359 रुपये और प्रत्येक जमा राशि के भुगतान की तारीख से 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज, मानसिक पीड़ा व प्रताड़ना के लिए 10 लाख रुपये तथा मुकदमे की लागत के तौर पर एक लाख रुपए का मुआवजा देने का निर्देश देने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन