लाइव न्यूज़ :

रचनात्मक चर्चा और संवाद सभी समस्याओं का समाधान : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

By भाषा | Updated: February 26, 2021 18:26 IST

Open in App

शिलांग, 26 फरवरी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि रचनात्मक चर्चा और संवाद लोकतंत्र में सभी समस्याओं को हल करने का तरीका है।

वह मेघालय और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में स्थानीय निकायों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

बिरला ने कहा, ‘‘लोकतांत्रिक ढांचे में, रचनात्मक चर्चा और संवाद के माध्यम से सभी समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है।’’

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनके दौरे का मकसद ‘‘चर्चा और संवाद की प्रक्रिया को मजबूत करना है।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चर्चा और संवाद हमारे लोकतंत्र की विशिष्टता है। दृष्टिकोण में अंतर और असहमति हमारे लोकतंत्र का हिस्सा है। यही कारण है कि लोकसभा अध्यक्ष होने के नाते मैं यह सुनिश्चित करने का प्रयास करता हूं कि बिना किसी अवरोध के चर्चा और संवाद जारी रहने चाहिए।’’

बिरला ने कहा कि लोकतांत्रिक चर्चा और संवाद से सभी संस्थानों चाहे पंचायती राज संस्थान हो या स्वायत्त जिला परिषद, जनता के मुद्दे के समाधान में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में कई गांव, ग्राम पंचायतें हैं जिन्होंने अपनी भौगोलिक स्थितियों और सामाजिक-आर्थिक हालात के मुताबिक सर्वांगीण विकास के लिए आदर्श सामाजिक और आर्थिक मॉडल पेश किए हैं।’’

बिरला ने कहा, ‘‘यह हमारा प्रयास होना चाहिए कि सभी पंचायत और स्थानीय निकाय अपने ज्ञान, अनुभव और सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीका साझा करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी प्रणाली तैयार कर सकें।’’

उन्होंने कहा कि इस पर विचार होना चाहिए कि शिक्षा, स्वास्थ्य, जैविक खेती और रोजगार के क्षेत्र में सफल मॉडल का विभिन्न स्थितियों में किस तरह इस्तेमाल हो सकता है।

संवददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बजट सत्र आठ मार्च से फिर से शुरू होगा और आठ अप्रैल तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि 17 वीं लोकसभा के पहले सत्र में 125 प्रतिशत उत्पादकता रही और 35 विधेयक पारित किए गए। दूसरे सत्र की उत्पादकता 115 प्रतिशत रही और 28 विधेयक पारित किए गए और तीसरे सत्र की उत्पादकता 117 प्रतिशत रही।

उन्होंने कहा कि महामारी के बीच आयोजित चौथे सत्र में संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए सभी सदस्य सदन की कार्यवाही में शामिल हुए।

मेघालय के दो दिवसीय दौरे के दौरान बिरला ने मेघालय विधानसभा के सदस्यों को भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?