लाइव न्यूज़ :

रानी खेड़ा में व्यावसायिक पार्क का निर्माण कार्य तय समय में पूरा हो: केजरीवाल

By भाषा | Updated: January 22, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को महानगर के रानी खेड़ा में महत्वाकांक्षी उच्च तकनीक वाले व्यावसायिक पार्क के निर्माण कार्य को लेकर दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (डीएसआईआईडीसी) के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान केजरीवाल ने डीएसआईआईडीसी के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में डीएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने इस पार्क के निर्माण के लिए एक विस्तृत योजना प्रस्तुत की। बैठक में दिल्ली के उद्योग मंत्री सत्येंद्र जैन भी शामिल थे।

केजरीवाल ने समीक्षा बैठक में कहा, "परियोजना का पूरा निर्माण तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए। यह समयबद्ध तरीके से होना चाहिए।"

यह अपनी तरह का पहला बिजनेस पार्क होगा, जिसे सात अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा।

सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, "रानी खेरा बिजनेस पार्क विकास परियोजना का पहला चरण मई 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है और परियोजना का दूसरा चरण मई 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।"

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने डीएसआईआईडीसी के औद्योगिक क्षेत्रों में चल रहे रखरखाव कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा की, जिसमें ओखला औद्योगिक क्षेत्र फेज तीन, मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र, मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र और उद्योग नगर औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी