लाइव न्यूज़ :

बीएचयू में निर्माण कार्य, काटे जाएंगे 200 पेड़, सांसद चिराग पासवान ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, जानिए क्या कहा

By भाषा | Updated: February 7, 2020 20:32 IST

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में चिराग पासवान ने दावा किया कि बीएचयू अपनी औषधियुक्त हरियाली के कारण प्रसिद्ध है और वहां हो रहे निर्माण कार्य के मद्देनजर 200 वृक्षों को काटने के निर्देश दिये गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहामना मदन मोहन मालवीय की संकल्पना के अनुरूप औषधियुक्त, फलदार एवं छायादार पेड़ लगाये गए थे ताकि विश्वविद्यालय का वातावरण स्वच्छ बना रहे।चिराग ने आरोप लगाया, लेकिन अभी महामना की इस संकल्पना को ध्वस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख कर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में हो रहे निर्माण कार्यों की शिकायत कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में चिराग पासवान ने दावा किया कि बीएचयू अपनी औषधियुक्त हरियाली के कारण प्रसिद्ध है और वहां हो रहे निर्माण कार्य के मद्देनजर 200 वृक्षों को काटने के निर्देश दिये गए हैं। जब विश्वविद्यालय बना तब महामना मदन मोहन मालवीय की संकल्पना के अनुरूप औषधियुक्त, फलदार एवं छायादार पेड़ लगाये गए थे ताकि विश्वविद्यालय का वातावरण स्वच्छ बना रहे।

चिराग ने आरोप लगाया, लेकिन अभी महामना की इस संकल्पना को ध्वस्त करने का प्रयास किया जा रहा है और वहां बहुमंजिला इमारत के निर्माण के लिये करीब 200 पेड़ काटने के निर्देश जारी किये गए हैं। लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस संदर्भ में कुलपति को स्थानीय अध्यापकों द्वारा कई बार अवगत कराया गया है।

यह महत्वपूर्ण है कि विश्वविद्यालय के पास खाली जमीन है और वृक्ष काटने की जरूरत नहीं है, फिर भी उस खाली स्थान पर बहुमंजिला इमारत का निर्माण नहीं कराया जा रहा है । प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में चिराग ने कहा कि बीएचयू को राष्ट्रीय महत्व की संस्था का दर्जा प्राप्त है । अत: आपसे आग्रह है कि विश्वविद्यालय के मूल स्वरूप को अक्षुण्ण रखने के लिये तत्काल हस्तक्षेप करें ।

टॅग्स :बनारस हिंदू विश्वविद्यालयवाराणसीनरेंद्र मोदीलोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवानरामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं