लाइव न्यूज़ :

नोएडा में जेवर हवाई अड्डे और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए होगा ‘इंटरचेंज’ का निर्माण

By भाषा | Updated: September 22, 2021 01:32 IST

Open in App

नोएडा, 21 सितंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा में जेवर हवाई अड्डे और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए ‘इंटरचेंज’ का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इसका निर्माण करेगा।

इसके साथ ही ‘इंटरचेंज’ से हवाई अड्डे की टर्मिनल इमारत तक करीब 750 मीटर लंबी एलिवेटेड सड़क बनाई जाएगी। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने बताया कि इन सभी इंटरचेंज और एलीवेटेड रोड का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) करेगा। इसके लिए यमुना प्राधिकरण और एनएचएआई में बातचीत हो गई है।

इसके निर्माण में करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इंटरचेंज का डिजाइन तैयार हो गया है। यमुना प्राधिकरण जल्द ही इसके निर्माण के लिए एनएचएआई को पत्र जारी करेगा। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?