लाइव न्यूज़ :

जून 2021 तक शुरू हो जाए गंगा एक्‍सप्रेसवे का निर्माण कार्य : योगी आदित्‍यनाथ

By भाषा | Updated: November 21, 2020 00:00 IST

Open in App

लखनऊ, 20 नवंबर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मेरठ से प्रयागराज के लिए गंगा एक्‍सप्रेस-वे के निर्माण कार्य की सारी औपचारिकताएं पूरी कर इसे जून 2021 तक शुरू करने के शुक्रवार को निर्देश दिये।

मुख्‍यमंत्री ने इस महत्‍वाकांक्षी परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए संबंधित विभागों को मिशन मोड में काम करने को कहा है।

शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री अपने सरकारी आवास पर इस परियेाजना की समीक्षा कर रहे थे।

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों के प्रारम्भ के साथ ही उनके पूर्ण होने की तिथि निश्चित होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य को पूरी तेजी और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना के वित्त पोषण की सभी संभावनाएं तलाश की जानी चाहिए।

बैठक में यूपीडा के मुख्य कार्य पालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने गंगा एक्सप्रेस-वे प्रवेश नियंत्रित (ग्रीनफील्ड) परियोजना के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतीकरण भी दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है