लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण धीमा पड़ा दिल्ली के पहले स्मॉग टावर का निर्माण, 15 अगस्त तक पूरा होगा काम : राय

By भाषा | Updated: June 10, 2021 14:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण कनाट प्लेस में बन रहे दिल्ली के पहले स्मॉग टावर के निर्माण में देर हुई है और अब वह 15 अगस्त तक बनकर तैयार होगा।

दिल्ली मंत्रिमंडल ने पिछले साल अक्टूबर में इसके निर्माण की मंजूरी दी थी। इस 20 मीटर ऊंचे टावर का निर्माण एक किलोमीटर के दायरे में वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है और इसका निर्माण कार्य 15 जून तक पूरा होना था।

राय ने पत्रकारों से कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण स्मॉग टावर का निर्माण कार्य धीमा पड़ा है। यह देश में अपनी तरह का पहला टावर है। इसका काम तेजी से चल रहा है। अब यह 15 अगस्त तक बन कर तैयार हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि स्मॉग टावर को लेकर अलग-अलग विशेषज्ञों की राय अलग-अलग है।

राय ने कहा, ‘‘यह प्रायोगिक परियोजना है। विशेषज्ञ इसकी उपयोगिता की निगरानी करेंगे, और उसके बाद सरकार ऐसे और टावरों के निर्माण पर निर्णय लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे