लाइव न्यूज़ :

परियोजना 17ए के तहत तीसरे उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट जहाज का निर्माण कार्य शुरू

By भाषा | Updated: March 8, 2021 20:21 IST

Open in App

कोलकाता, आठ मार्च भारतीय नौसेना के लिए डिफेंस पीएसयू गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा बनाए जा रहे प्रोजेक्ट 17 ए के तहत सोमवार को यहां तीसरे उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट जहाज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।

जीआरएसई को तीन जहाजों के निर्माण के लिए अपना सबसे बड़ा ठेका प्रदान किया गया था और उसने दिसंबर में पहले ही उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट ‘हिमगिरी’ का जलावतरण किया था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘जीआरएसई ने उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट परियोजना, पी 17ए के एक जहाज यार्ड 3024 की ‘लेइंग ऑफ द कील’ के साथ एक प्रमुख उपलब्धि हासिल की है। ‘लेइंग ऑफ द कील’ एक जहाज के निर्माण की शुरुआत की औपचारिक प्रक्रिया है।

जीआरएसई द्वारा प्रोजेक्ट 17ए के तहत निर्मित रडार की नजरों से बच सकने वाले पहले पोत ‘हिमगिरी’ का जलावतरण 14 दिसम्बर, 2020 को किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘यार्ड 3024 की कील लेइंग भी समय से पहली हासिल कर ली गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे