लाइव न्यूज़ :

उत्‍तर प्रदेश के 13 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य 15 दिसंबर से पहले शुरू हो : योगी

By भाषा | Updated: November 21, 2020 00:05 IST

Open in App

लखनऊ, 20 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 13 जिलों में स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य 15 दिसम्बर 2020 से पहले प्रारम्भ कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि इसके लिए समयबद्ध ढंग से कार्रवाई की जाए।

मुख्‍यमंत्री शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों, राज्य आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर तथा पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय गोरखपुर आदि परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

राज्‍य सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सुलतानपुर, चन्दौली, बुलंदशहर, पीलीभीत, औरैया, बिजनौर, कानपुर देहात, कुशीनगर, गोंडा, कौशाम्बी, सोनभद्र, ललितपुर व लखीमपुर खीरी में मेडिकल कालेज स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों के प्रारम्भ के साथ ही उनके पूर्ण होने की तारीख भी निर्धारित होनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों के निर्माण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में राज्य आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास 25 जनवरी 2021 से पूर्व कराकर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो