लाइव न्यूज़ :

विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क बनने से युवाओ में संवैधानिक जागरूकता आएगी : मिश्र

By भाषा | Updated: November 26, 2020 18:43 IST

Open in App

जयपुर, 26 नवंबर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि संविधान देश का सर्वोच्च विधान ही नहीं है, बल्कि यह वह पवित्र ग्रंथ है जिससे विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का संचालन होता है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क बनने से देश के युवाओ में संवैधानिक जागरूकता आएगी और अधिकारों तथा कर्तव्यों के संतुलन की समझ विकसित होगी।

मिश्र बृहस्पतिवार को संविधान दिवस पर मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में संविधान पार्क के शिलान्यास समारोह को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क की स्थापना के पीछे मंशा यही है कि देश के युवाओं में संवैधानिक जागरूकता आए और वे यह जानें कि संविधान हमें कौन-कौन से अधिकार देता है तथा कौन-कौन से हमारे कर्तव्य हैं।’’

मिश्र ने कहा कि संविधान जब बना तब यह तय किया गया था कि वह ऐसा बने कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति का उसमें दर्शन हो।

उन्होंने संविधान की मूल प्रति पर राजस्थान के प्रख्यात कलाकार कृपाल सिंह शेखावत द्वारा उकेरे गए चित्र का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पूरे राजस्थान के लिए गर्व की बात है।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘संविधान में प्रदत्त अधिकारों के प्रति तो हम जागरूक होते हैं, परन्तु कर्तव्यों के प्रति उदासीन होते हैं। लोकतंत्र में अपने हितों के लिए जनता का सक्रिय हस्तक्षेप होना चाहिए।’’

इस अवसर पर हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी ने कहा कि हर विश्वविद्यालय में संविधान वाटिका के निर्माण की पहल पूरे देश में अनूठी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित